ऑस्ट्रेलिया पहुँचीं प्रियंका सिंह, 15 नवंबर को सिडनी छठ घाट पर होगा महा-लाइव परफॉर्मेंस, छठी मइया के गीतों से गूँजेगा ऑस्ट्रेलिया का सिडनी

प्रियंका सिंह

बिहार की माटी की खुशबू अब सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में महक रही है। गोपालगंज की बेटी, भोजपुरी लोक एवं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह 12 नवंबर को सिडनी पहुँच गई हैं, अपने लाइव परफॉर्मेंस हेतु। सिडनी एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहाँ फूलों के गुलदस्ते के साथ उनका अभिनंदन हुआ।

newsfortunes.com की ओर से प्रियंका सिंह जी को इस ऐतिहासिक परफॉर्मेंस के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। हमें पूरा विश्वास है कि उनका यह कार्यक्रम बहुत ही जबरदस्त होने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी और ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े तथा सबसे पुराना शहर में 15 नवंबर को होगा प्रियंका सिंह का भव्य कार्यक्रम

प्रियंका सिंह का मुख्य लाइव परफॉर्मेंस 15 नवंबर को Sydney Chhath Ghat, Chipping Norton में होगा। यह कार्यक्रम Liverpool City Council के सहयोग से आयोजित हो रहा है। यहाँ वो ‘Celebrating the Heritage of Chhath’ कार्यक्रम में छठ महापर्व की परंपरा को अपनी आवाज से जीवंत करेंगी। ऑस्ट्रेलिया में बसे हजारों बिहारी और भारतीय इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कौन हैं प्रियंका सिंह? गोपालगंज की बेटी से भोजपुरी की शान तक

प्रियंका सिंहप्रियंका सिंह गोपालगंज, बिहार की रहने वाली हैं। अपनी मधुर और दमदार आवाज से उन्होंने भोजपुरी संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उनके सुप्रसिद्ध गानों में छठ गीत, भक्ति गीत और लोक गीत शामिल हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं। छठ के अवसर पर गाए उनके गीत – ‘छठी मइया के महिमा’, ‘घाट पर बाजे बधाई’ जैसे भावपूर्ण गीतों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है। विवाह गीतों और पारंपरिक लोक गीतों में भी उनकी आवाज का कोई जोड़ नहीं है। उनकी गायकी में जो मिठास, दर्द और भक्ति है, वो सीधे दिल को छू जाती है। आज वो सिर्फ बिहार की ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विदेश में बसे भोजपुरी समाज की आवाज बन चुकी हैं।

नया छठ गीत भी हुआ रिलीज

इसी बीच छठ महापर्व की पावन बेला में प्रियंका सिंह की आवाज में एक भावपूर्ण भोजपुरी छठ गीत ‘गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया’ रिलीज हुआ। सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज भावुक की कलम से निकला यह गीत एक ऐसी माँ की भावनाओं, प्रतीक्षा और श्रद्धा को स्वर देता है, जो छठी मइया से अपनी गोद में संतान का सुख माँग रही है।

गीत का मुखड़ा बेहद भावपूर्ण है – ‘गोदिया में देइ द ललनवा कि चहके अंगनवा नू हो, ए छठी मइया, गूँजे किलकरिया भवनवा कि फुदके होरिलवा नू हो।’

गीत का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। संगीतकार एवं निर्देशक विनीत शाह हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज यह गीत पारंपरिक छठ लोकभावना को आधुनिक संगीत संयोजन के साथ श्रोताओं के सामने प्रस्तुत करता है।

गीत लिंक:
Priyanka Singh Chhath Geet