प्रेस रिलीज़

विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा कर रहे है सभी राजनीतिक दल : मुकुल आनंद

रविवार को पटना स्थित होटल बुद्धा रेजीडेंसी में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र पुष्कर एवम संचालन दिवाकर शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ मुकुल आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से विश्वकर्मा बंधु गण भाग लिए। आए हुए सभी लोगो का महासंघ के द्वारा अंगवस्त्रम एवम पुष्पहार से सम्मानित किया गया।
हाँथ में माइक लिए हुए विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ मुकुल आनंद

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार उर्फ मुकुल आनंद ने कहा विश्वकर्मा समाज की सामाजिक, आर्थिक, एवम राजनीतिक भागीदारी न के बराबर है। कोई भी राजनीतिक दल विश्वकर्मा समाज की अहमियत नहीं दे रहा है। मंडल कमीशन के कुछ सिफारीशे की लागू होने के बाद इस पिछड़ा एवम अतिपिछड़ा विश्वकर्मा समाज में सरकारी नौकरी देखने को मिल रहा है। जिसे लागू करवाने में कितने वर्षों तक हमारे नायको को संघर्षों का सामना करना पड़ा। वही भारतीय जनता पार्टी कुछ जातियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण महज 24 घंटे के अंदर लागू कर हमारे आरक्षण में डकैती करने का काम किया।

विश्वकर्मा समाज को अपने हक अधिकार के लिए एक जूट होकर आंदोलन करने की जरूरत है। विश्वकर्मा समाज आजादी से अब तक अलग अलग लड़कर हाशिए पर है। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ बढ़ई, लोहार, सोनार, कसेरा, ठठेरा एवम कुम्हार विश्वकर्मा के पांचों पुत्रों को एक जूट करने की मुहिम चलाया है। विश्वकर्मा वंशज को उचित प्रतिनिधित्व व सामाजिक स्तर पर सम्मान दिलाना मेरी प्राथमिकता है। महासंघ के द्वारा जन संपर्क दो सालो से हर जिलों में चलाया जा रहा है।

 

आगामी अक्टूबर माह में पटना के गांधी मैदान में विशाल विश्वकर्मा रैली किया जायेगा। यही रैली विश्वकर्मा समाज की भविष्य तय करेंगी। जो राजनीतिक दल विश्वकर्मा समाज को संख्या बल के अनुपात तीन लोकसभा एवम पंद्रह विधानसभा की सीट की भागीदारी सुनिश्चित करेंगी, विश्वकर्मा समाज उन्हे ही अपना वोट देंगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष के पद पर – भिखारी शर्मा (सीतामढ़ी), सुरेन्द्र कुमार ठाकुर (दरभंगा), संजय कुमार (सुपौल), डॉ रघुनंदन शर्मा (सहरसा), कलक्टर शर्मा (बक्सर), आमिर चंद (भोजपुर), ओम प्रकाश (खगड़िया), जीतेन्द्र शर्मा (वैशाली), सीता राम शर्मा (मधुबनी), मीना देवी (नौबतपुर, पटना) मनोनयन किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, वैशाली – मीना शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरा – राजेंद्र पुष्कर,प्रदेश उपाध्यक्ष बासुदेव शर्मा सीतामढ़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा दरभंगा, जिला उपाध्यक्ष, दरभंगा – रविन्द्र शर्मा,जिला उपाध्यक्ष, पटना – अशोक कुमार शर्मा को मनोयन किया गया। बैठक में सेवा निवृत भारतीय प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा, सेवा निवृत एडीएम सुरेश शर्मा, मीना शर्मा, सेवा निवृत बैंक प्रबंधक ईश्वर चंद्र शर्मा, डॉक्टर संतोष आनंद, डॉक्टर रघुनंदन शर्मा, पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार शर्मा, भारतीय फ्यूल कॉरपोरेशन के निदेशक सुधीर शर्मा उपस्थित रहे।

newsfortunes

View Comments

Recent Posts

द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (11 मार्च, 2025) बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि EPIC संख्या दोहराने का मतलब डुप्लिकेट/फर्जी मतदाता नहीं है

चुनाव आयोग पंजीकृत मतदाताओं को अनूठा ईपीआईसीसंख्या का आवंटन सुनिश्चित करेगा चुनाव आयोग ने कुछ…

1 week ago

Colaba विधानसभा सीट के मतदाताओं ने बीजेपी-कांग्रेस तथा शिवसेना को दिए बराबर के मौके, भाजपा ने Rahul Narvekar को दिया टिकट

  इसी महीने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है, जिसके…

4 months ago

One Nation, One Election का विरोध, NEET हटाने की मांग, Tamilaga Vettri Kazhagam के प्रस्ताव में क्या हैं मांगें?

  थलापति विजय की अध्यक्षता में रविवार को तमिलगा वेत्री कझगम ने कार्यकारिणी और जिला…

4 months ago

भाजपा ने सायन कोलीवाड़ा सीट के लिए वर्तमान विधायक Tamil Selvan पर फिर जताया भरोसा, कांग्रेस को दिखाना होगा करिश्मा

  इस समय पूरे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। महाराष्ट्र की…

4 months ago

Kalidas Kolambkar को भाजपा ने Wadala विधानसभा सीट से फिर दिया टिकट, अपनी 9वीं पारी में कर सकते हैं बड़ा कमाल

  विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र इस बार कई नई दिशा और मुद्दों के साथ दिलचस्प…

4 months ago