बेंगलुरू: IPL के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया बेंगलुरू में शुरू हो गई है. इसमें 352 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अफगानिस्तान के 18 साल के लेग स्पिनर राशिद खान पर बड़ा दांव खेला. उसने राशिद को 4 करोड़ में खरीदा. वह दूसरे अपगान खिलाड़ी हैं, जिसे आईपीएल में शामिल किया गया है. उनसे पहले हैदराबाद ने ही अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को 30 लाख रुपये में खरीदा था, जो आईपीएल में शामिल होने वाले पहले अफगान खिलाड़ी रहे. भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को झटका लगा है. उन्हें अब तक किसी ने नहीं खरीदा है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स ने 14.50 करोड़ में खरीदा. दूसरी सबसे बड़ी कीमत टाइमल मिल्स पर लगी, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 12 करोड़ में हासिल किया. पिछले साल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर पवन नेगी को इस बार महज एक करोड़ में खरीदा गया है. मशहूर खिलाड़ी ईशांत शर्मा, ड्वेन ब्रावो, मनोज तिवारी, इरफान पठान, काइल एबॉट, प्रज्ञान ओझा और इमरान ताहिर को किसी ने नहीं खरीदा है. बोली जारी है…
अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी | |||
क्रिकेटर | देश | नीलामी राशि | टीम |
बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 14.50 करोड़ | राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स |
टाइमल मिल्स | इंग्लैंड | 12 करोड़ | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू |
कागिसो रबाडा | द. अफ्रीका | 5 करोड़ | दिल्ली डेयरडेविल्स |
ट्रेंट बोल्ट | न्यूजीलैंड | 5 करोड़ | कोलकाता नाइटराइडर्स |
पैट कमिन्स | ऑस्ट्रेलिया | 4.5 करोड़ | दिल्ली डेयरडेविल्स |
क्रिस वॉक्स | इंग्लैंड | 4.2 करोड़ | कोलकाता नाइटराइडर्स |
राशिद खान | अफगानिस्तान | 4 करोड़ | सनराइजर्स हैदराबाद |
नैथन कूल्टर नाइल | ऑस्ट्रेलिया | 3.50 करोड़ | कोलकाता नाइटराइडर्स |
कर्ण शर्मा | भारत | 3.20 करोड़ | मुंबई इंडियन्स |
लंच के बाद एक करोड़ की बेस प्राइस वाले नैथन कूल्टर नाइल को 3.50 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा. मार्टिन गप्टिल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 लाख में खरीद लिया. जेसन रॉय को गुजरात लॉयन्स ने एक करोड़ में लिया. सौरव तिवारी को 30 लाख में मुंबई इंडियन्स, क्रिस जॉर्डन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख में खरीदा. मुनफ पटेल को गुजरात ने 30 लाख में लिया. लंच से पहले यह सब नहीं बिक पाए थे| खबर एन डी टीवी इंडिया