सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी आज यानी की 26 अगस्त को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। मेनका गांधी अपना अधिकतर समय लोगों और पशुओं की सेवा में लगाती हैं। मेनका गांधी विवादों और लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी आज यानी की 26 अगस्त को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। विवादों और लाइमलाइट से दूर रहने वाली मेनका गांधी अपना अधिकतर समय लोगों और पशुओं की सेवा में लगाती हैं। मेनका का पशुप्रेम तो जग जाहिर है। वह गांधी-नेहरु परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि मेनका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की पत्नी हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर गांधी परिवार की बहू बनने से लेकर भाजपा की सांसद बनने तक के सफर के बारे में…
जन्म
नई दिल्ली में 26 अगस्त 1956 को मेनका गांधी का जन्म हुआ था। मेनका दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत थीं। वहीं महज 17 साल की उम्र में मेनका गांधी को पहला मॉडलिंग ब्रेक मिला था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र स्वर्गीय संजय गांधी मेनका के बॉम्बे डाइंग के एड को देखकर उनके दिवाने हो गए। साल 1973 में दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद दोस्ती हो गई। जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
शादी
हालांकि मेनका और संजय शादी करना चाहते थे। लेकिन संजय की मां यानी की इंदिरा गांधी का यह रिश्ता नामंजूर था। लेकिन 23 सितंबर साल 1974 में 18 साल की मेनका ने खुद से 10 साल बड़े संजय गांधी से शादी रचा ली। मेनका और संजय की शादी के बाद इंदिरा गांधी ने रातों-रात अपनी बहू के बॉम्बे डाइंग के पोस्टर हटवा दिए थे।
संजय गांधी की मौत
साल 1982 में एयर क्रैश में संजय गांधी का निधन हो गया था। इसके बाद मेनका गांधी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा आयोजित रैलियों में हिस्सा लेने लगीं। सत्ता हासिल करने के शक में इंदिरा गांधी ने उनको घर से निकाल लिया। महज 23 साल की उम्र में मेनका गांधी के पास एकमात्र सहारा उनका 100 दिन का बेटा वरुण गांधी था। वरुण की जिम्मेदारियों के साथ मेनका गांधी का जीवन संघर्षमय हो गया था। क्योंकि पहले मेनका अपने पति संजय के साथ दौरों पर जाती थीं। लेकिन पति की मौत के बाद सब कुछ बदल गया था।
जनता दल में हुईं शामिल
ससुराल से निकाले जाने के बाद मेनका गांधी एक कमरे का घर लेकर उसमें अपने बेटे के साथ रहने लगीं। इसके बाद मेनका ने अपने पति संजय गांधी के ट्रक बेचकर कुछ पैसे एकत्र किए। इस पैसे से वह मैगजीन व किताबें लिखने लगीं और धीरे-धीरे खुद को स्थापित करने लगीं। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय संजय मंच का गठन किया। आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 5 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की। साल 1984 में मेनका गांधी ने राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी में चुनाव भी लड़ा था। लेकिन इस दौरान उन्हें राजीव गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद साल 1988 में मेनका गांधी वीपी सिंह की जनता दल में शामिल हो गईं। फिर साल 1989 में वह लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बनीं और फिर इसके बाद केंद्रीय मंत्री बनीं। उसके बाद मेनका गांधी को अपनी जिंदगी में कभी पीछे पलटकर नहीं देखना पड़ा। वहीं पीलीभीत से मेनका गांधी लगातार सांसद चुनी गईं। बता दें कि वर्तमान में मेनका गांधी सुल्तानपुर से सांसद हैं।
पशु प्रेम
इसके अलावा मेनका गांधी का पशुओं के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंच से अक्सर लोगों को पशुओं के प्रति जागरुक करती चली आ रही हैं। वह एक पशुओं की देखभाल के लिए ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ नामक संस्था भी चलाती हैं। बता दें कि यह संस्था पशुओं पर की जाने वाली क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाती है।
गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें आज, 15 मार्च 2025, से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्कृष्ट कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्कारों के पात्र नहीं हैं। सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं। नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (citation) (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो। इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से…
Habt ihr eure hausarbeit von Ghostwritern schreiben lassen bitte nur Erfahrungen? Studium, Universität, Student Unsere…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी के निधन पर शोक…
Erfahrungen im Ghostwriting Checkliste Anbieter und Agenturen "...entschuldigen Sie meine späte Antwort. Ich möchte mich bei…
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (11 मार्च, 2025) बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के…