Shatrughan Sinha Election Result Highlights | सियासत में अपनी चुनावी सफलता से विरोधियों को ‘खामोश’ करते रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा

नयी दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा 2024 के लोकसभा आम चुनावों में पश्चिम बंगाल के आसनसोल (सामान्य) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार हैं। 2024 के संसदीय चुनावों में आसनसोल सीट से कुल सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। संवाद अदायगी की अपनी खास शैली के कारण हिंदी फिल्मों में अत्यंत लोकप्रिय हुए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी दौर’’ में भाजपा के स्टार प्रचारक हुआ करते थे, पर बाद में सियासी समीकरण बदल जाने के कारण उन्होंने इस पार्टी को ‘खामोश’ कहते हुए पहले कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

 


सिन्हा ने वर्तमान लोकसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एस एस अहलुवालिया को 59 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर आसनसोल सीट को जीता है।
सिन्हा दो बार राज्यसभा एवं तीन बार लोकसभा के सदस्य रहने के साथ केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। यद्यपि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में एक बार नयी दिल्ली लोकसभा सीट से हिंदी फिल्मों के सुपर स्टार एवं कांग्रेस प्रत्याशी राजेश खन्ना और फिर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के हाथों शिकस्त पाई थी।

सिन्हा ने अपने करीब तीन दशक के फिल्मी करियर के बाद 1992 में चुनावी राजनीति में पहली दस्तक दी थी। दरअसल, आडवाणी ने 1991 के लोकसभा चुनाव में दो सीट (गांधीनगर और नयी दिल्ली) पर जीत दर्ज की थी, किंतु उन्होंने नयी दिल्ली सीट को खाली कर दिया। इसके कारण 1992 में हुए उपचुनाव में सिन्हा भाजपा के टिकट पर उतरे, किंतु उन्हें एक दौर के सुपरस्टार एवं कांग्रेस उम्मीदवार राजेश खन्ना से दो हजार से भी कम मतों से शिकस्त झेलनी पड़ी।

संसद सचिवालय की वेबसाइट के अनुसार, 15 जुलाई 1946 को पटना में जन्मे सिन्हा शहर के मशहूर पटना साइंस कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की डिग्री लेने के बाद पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से अभिनय मे डिप्लोमा प्राप्त किया।
फिल्मी जीवन में तमाम शोहरत पाने के बाद जब सिन्हा ने राजनीति में कदम रखा तो भाजपा ने उन्हें हाथों-हाथ लिया और उन्हें अपना स्टार प्रचारक बनाया। माना जाता है कि वह तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के नजदीकी थे।

सिन्हा का संसदीय जीवन 1996 से शुरू हुआ, जब वह बिहार से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। सिन्हा 2002 में उच्च सदन के लिए पुनर्निर्वाचित हुए। वह वाजपेयी सरकार में पहले स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री (जुलाई 2002 से 29 जनवरी 2003 तक) रहे। उसके बाद उन्हें (29 जनवरी से 2003 से मई 2004 तक)जहाजरानी मंत्री बनाया गया।

भाजपा ने सिन्हा की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पटना साहिब सीट से उतारा, जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद, उन्होंने 2014 के आम चुनाव में इसी सीट से फिर यह सफलता दोहरायी।
भाजपा में 2014 के आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक कद्दावर नेता के रूप में उभरने के बाद से सिन्हा पार्टी में धीरे-धीरे नेपथ्य में जाने लगे।

वर्ष 2019 में पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया गया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया।
सिन्हा ने मार्च 2022 में तृणमूल कांग्रेस की राह पकड़ ली। ममता बनर्जी की पार्टी ने सिन्हा की लोकप्रियता पर दांव लगाते हुए उन्हें आसनसोल संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में उतारा।

सिन्हा ने इस उपचुनाव में भाजपा की नेता अग्निमित्रा पॉल को तीन लाख तीन हजार से अधिक मतों से हराया था। इस प्रकार सिन्हा तीसरी बार लोकसभा के सदस्य बने।
तृणमूल कांग्रेस ने वर्तमान आम चुनाव में आसनसोल से एक बार फिर सिन्हा पर ही भरोसा करके उन्हें यहां दोबारा टिकट दिया।

Source link

newsfortunes

Recent Posts

भारतीय वायु सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया

भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर पहुंची,…

8 घंटे ago

I4C ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रहे ऑनलाइन बुकिंग घोटालों के बारे में जनता को सचेत किया

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) ने जनता को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया है। विशेष रूप से ऐसे मामलों को लेकर सचेत किया गया है, जिनमें देश में धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह धोखाधड़ी नकली वेबसाइटों, भ्रामक सोशल मीडिया पेजों, फेसबुक पोस्ट और गूगल जैसे सर्च इंजनों पर Paid विज्ञापनों के माध्यम से की जा रही हैं। इन घोटालों में पेशेवर दिखने वाली लेकिन नकली वेबसाइटें, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सएप खाते बनाकर निम्नलिखित सेवाओं की पेशकश की जाती है: * केदारनाथ, चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग * तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग * ऑनलाइन कैब/टैक्सी सेवा बुकिंग * होलीडे पैकेज और धार्मिक यात्राएं संदेह किए बिना लोग इन पोर्टलों के माध्यम से भुगतान करने के बाद, अक्सर तब ठगे जाने का एहसास करते हैं जब बुकिंग की कोई पुष्टि या सेवा प्राप्त नहीं होती और संपर्क के लिए दिए गए नंबर पहुंच से बाहर (Unreachable) हो जाते हैं। लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है: 1. कोई भी भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता की हमेशा जांच करें। 2. गूगल, फेसबुक या व्हाट्सएप पर “प्रायोजित” या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापन करें। 3. बुकिंग केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टलों या विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से करें। 4. ऐसी वेबसाइटों की तुरंत शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in पर करें या किसी धोखाधड़ी के मामले में 1930 पर कॉल करें। 5. केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग https://www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से की जा सकती है। 6. सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है और गेस्ट हाउस बुकिंग उसी के माध्यम से की जा सकती है।…

2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की

फसल कटाई, बुआई, उपार्जन आदि की स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश केंद्रीय…

7 दिन ago

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की रजत जयंती समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (24 मार्च, 2025) रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में…

4 सप्ताह ago

बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

बिल गेट्स ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बिल गेट्स…

1 महीना ago

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू

गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें आज, 15 मार्च 2025, से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्‍कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जाएंगी। पद्म पुरस्‍कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्‍थापित, इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्‍मानित किया जाता है। पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं। सरकार पद्म पुरस्‍कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं। नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (citation) (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो। इस संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्‍ध हैं। इन पुरस्‍कारों से…

1 महीना ago