गुरूग्राम । ताज नगरी आगरा में पैदा हुए और माया नगरी मुंबई में अभिनय की कामयाब पारी खेलने वाले राज बब्बर का सियासी सफर लंबे समय से सफलता और असफलताओं का गवाह रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भले ही उन्होंने साइबर सिटी गुरुग्राम जैसे नये क्षेत्र में उतरने का साहस दिखाया किंतु विजय का सेहरा उनके सिर पर नहीं बंध पाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राव को 808336 जबकि बब्बर को 733257 वोट मिले। राज बब्बर उत्तर प्रदेश में अपनी तीन दशक पुरानी राजनीतिक जमीन को छोड़कर गुड़गांव संसदीय क्षेत्र में किस्मत आजमाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
लगातार तीन लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ‘इंसाफ का तराजू’, ‘आज की आवाज’, ‘निकाह’ और कई अन्य फिल्मों के जरिये संजीदा अदाकर के रूप में पहचान बनाने वाले राज बब्बर ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज 1989 में उस वक्त ‘जनता दल’ से किया था जब विश्वनाथ प्रताप सिंह की अगुवाई में यह दल कांग्रेस, भाजपा और वाम से इतर चौथी राजनीतिक शक्ति के रूप मे उभरा था। जनता दल से अलग होने के बाद जब मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाई तो बब्बर उनके साथ हो लिए। वह पहली बार 1994 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह 1999 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपनी जन्मभूमि आगरा से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।
2004 में राज बब्बर आगरा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर फिर सांसद चुने गए। लेकिन कुछ साल बाद ही सपा नेतृत्व के साथ उनका मनमुटाव शुरू हो गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि 2006 में राज बब्बर को समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद राज बब्बर 2008 में कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो गए। राज बब्बर ने 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
2014 के लोकसभा चुनाव में राज बब्बर ने गाजियाबाद से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। 2015 में वह उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें भाजपा के राजकुमार चाहर ने करीब पांच लाख मतों के अंतर से पराजित किया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी मित्र माने जाने वाले बब्बर इस बार गुड़गांव लोकसभा चुनाव क्षेत्र से काफी उम्मीदों के साथ मैदान में उतरे थे लेकिन बात बनी नहीं। राज बब्बर जुलाई, 2016 से अक्टूबर, 2019 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे, लेकिन इस भूमिका में भी उन्हें सफलता नहीं मिली।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर पहुंची,…
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) ने जनता को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया है। विशेष रूप से ऐसे मामलों को लेकर सचेत किया गया है, जिनमें देश में धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह धोखाधड़ी नकली वेबसाइटों, भ्रामक सोशल मीडिया पेजों, फेसबुक पोस्ट और गूगल जैसे सर्च इंजनों पर Paid विज्ञापनों के माध्यम से की जा रही हैं। इन घोटालों में पेशेवर दिखने वाली लेकिन नकली वेबसाइटें, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सएप खाते बनाकर निम्नलिखित सेवाओं की पेशकश की जाती है: * केदारनाथ, चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग * तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग * ऑनलाइन कैब/टैक्सी सेवा बुकिंग * होलीडे पैकेज और धार्मिक यात्राएं संदेह किए बिना लोग इन पोर्टलों के माध्यम से भुगतान करने के बाद, अक्सर तब ठगे जाने का एहसास करते हैं जब बुकिंग की कोई पुष्टि या सेवा प्राप्त नहीं होती और संपर्क के लिए दिए गए नंबर पहुंच से बाहर (Unreachable) हो जाते हैं। लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है: 1. कोई भी भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता की हमेशा जांच करें। 2. गूगल, फेसबुक या व्हाट्सएप पर “प्रायोजित” या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापन करें। 3. बुकिंग केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टलों या विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से करें। 4. ऐसी वेबसाइटों की तुरंत शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in पर करें या किसी धोखाधड़ी के मामले में 1930 पर कॉल करें। 5. केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग https://www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से की जा सकती है। 6. सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है और गेस्ट हाउस बुकिंग उसी के माध्यम से की जा सकती है।…
फसल कटाई, बुआई, उपार्जन आदि की स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश केंद्रीय…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (24 मार्च, 2025) रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में…
बिल गेट्स ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बिल गेट्स…
गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें आज, 15 मार्च 2025, से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्कृष्ट कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्कारों के पात्र नहीं हैं। सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं। नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (citation) (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो। इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से…