Jharkhand: नक्सली हमले में सहकर्मियों की मौत के चलते चतरा जिले के पुलिसकर्मियों ने नहीं मनाई होली

Policemen

प्रतिरूप फोटो

ANI

सात फरवरी को हुए नक्सली हमले में कांस्टेबल सिकंदर सिंह और सुक्खाराम की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडे ने कहा कि सिंह और सुक्खाराम के मारे जाने के कारण होली न मनाने का निर्णय किया गया।

झारखंड में चतरा जिले के पुलिसकर्मियों ने पिछले महीने नक्सली हमले में अपने सहकर्मियों के मारे जाने के कारण सोमवार को होली का त्योहार नहीं मनाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सात फरवरी को हुए नक्सली हमले में कांस्टेबल सिकंदर सिंह और सुक्खाराम की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडे ने कहा कि सिंह और सुक्खाराम के मारे जाने के कारण होली न मनाने का निर्णय किया गया।
नक्सलियों ने पुलिस टीम पर उस वक्त हमला किया था, जब टीम चतरा जिले के सदर थाना अंतर्गत गम्हारतरी गांव में अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर लौट रही थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHindi